Breaking News
:

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पारी शुरू, रोहित-जायसवाल क्रीज पर

IND vs SA 1st ODI

IND vs SA 1st ODI: रांची। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस तरह भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ। ओपनिंग करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और युवा यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।


IND vs SA 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन


भारत –

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा


दक्षिण अफ्रीका –

रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन


IND vs SA 1st ODI: रोहित-विराट की घरेलू मैदान पर 9 महीने बाद इस मैच के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 9 महीने बाद भारत की सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार जनवरी 2025 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था। सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में हालिया टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली हार के बाद यह वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए आत्मविश्वास वापस लाने का बड़ा मौका है। कप्तानी की कमान एक बार फिर केएल राहुल के हाथों में है। राहुल करीब दो साल बाद भारतीय वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं।


IND vs SA 1st ODI: हेड-टू-हेड आंकड़े


कुल वनडे: 58

दक्षिण अफ्रीका जीते: 30

भारत जीते: 27

टाई/नो रिजल्ट: 1


हालांकि भारत में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहद कमजोर रहा है। पिछले 15 सालों में प्रोटियाज टीम भारत में कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने भारत में वनडे सीरीज 2015 में जीती थी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us