Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
IND vs SA 1st ODI: पहले ODI में रोहित-विराट पर होगी नजरें, कैसा होगा रांची के पिच का बर्ताव, कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें सब कुछ
IND vs SA 1st ODI: रांची: रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में सभी की निगाहें टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी रहेंगी। यह सीरीज उनके लिए 2027 विश्व कप की दिशा में खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण मौका मानी जा रही है।
IND vs SA 1st ODI: रोहित और कोहली अहम साबुत होगी ये सीरीज
रोहित और कोहली के लिए यह सीरीज एक तरह से चयन की कसौटी साबित हो सकती है, क्योंकि अगले दो महीनों में भारत केवल छह वनडे खेलेगा। दिलचस्प बात यह है कि 2013 में इसी मैदान पर रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर पहली बार शुरुआत की थी और यहीं से उनका वनडे करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा था। अब वही मैदान उनके भविष्य की दिशा तय करने का अवसर दे रहा है।

IND vs SA 1st ODI: गौतम पर भी होगी नजरें
टेस्ट सीरीज में हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठ रहे हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 विश्व कप तक है, लेकिन यह वनडे सीरीज उनके लिए टीम की रणनीति और चयन को स्थिर करने का अहम मौका है। टीम संयोजन भी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि बुमराह, सिराज को आराम दिया गया है और शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर या नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है। केएल राहुल की विकेटकीपिंग भूमिका के चलते ऋषभ पंत की प्लेइंग XI में जगह भी चर्चा का विषय है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप, हर्षित राणा और कुलदीप यादव पर जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका टेस्ट जीत के आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। रबाडा और नोर्किया की गैरमौजूदगी में कोएट्ज़ी और बर्गर मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि स्पिन में महाराज महत्वपूर्ण होंगे।

IND vs SA 1st ODI: कैसी है रांची की पिच
रांची की पिच पर नई गेंद तेज गेंदबाजों की मदद करती है, लेकिन बाद में स्पिनरों को फायदा मिलता है। रात में ड्यू पड़ने की संभावना के कारण टारगेट का पीछा आसान हो सकती है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की आशंका नहीं है।

IND vs SA 1st ODI: कहाँ देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि जियो हॉटस्टार पर मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
IND vs SA 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग - 11
भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), ऋषभ पंत/वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs LSG IPL 2026: ईडन गार्डन्स में आज अजिंक्या के सामने होंगे ऋषभ, KKR को पहली जीत की तलाश तो LSG जीत का लय रखना चाहेगी बरकरार, जानिए पिच, हेड टू हेड और मौसम से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल्स
- 2. Raipur City News : पीडब्ल्यूडी ब्रिज की ग्रिल में गर्दन फंसने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- 3. MS Dhoni Batting in the Nets: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! नेट्स में बैटिंग करते नजर आए
- 4. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

