Create your Account
Ind vs Pak T20 WC 2026: भारत ने पाकिस्तान के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी
Ind vs Pak T20 WC 2026: नई दिल्ली/कोलंबो: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा।
Ind vs Pak T20 WC 2026: भारत को शुरुआत में बड़ा झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कप्तान सलमान आगा ने उन्हें आउट किया। पावरप्ले में भारत ने 1 विकेट पर 52 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कुल 40 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली।
Ind vs Pak T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 24 गेंदों पर 25 रन ही बना सके। शिवम दुबे 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर रन आउट हुए। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल पहली गेंद पर ही आउट हो गए। रिंकू सिंह ने अंत में 4 गेंदों पर 11 रन (1 चौका, 1 छक्का) बनाकर नाबाद रहे।
Ind vs Pak T20 WC 2026: पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट झटके, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को 1-1 विकेट मिला। दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान ने मैच में कुल 18 ओवर स्पिनर्स से कराए, जो उनकी रणनीति का हिस्सा था। अब पाकिस्तान को 176 रनों का पीछा करना है।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 2. Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
- 3. Shashi Tharoor: मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक आरोपी हिरासत में
- 4. CG News : जंगल में दो दोस्तों की रहस्यमयी मौत, एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

