Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs PAK, Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की ‘विराट’ जीत, कोहली के नाबाद शतक ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

भारत ने साथ ही 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार का बदला ले लिया।

IND vs PAK, Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की ‘विराट’ जीत, कोहली के नाबाद शतक ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
X

IND vs PAK, Champions Trophy 2025 : दुबई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। भारत का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजयी अभियान जारी है। भारत ने रविवार को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने दुबई इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 242 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर चेज किया।

IND vs PAK, Champions Trophy 2025 : विराट कोहली के 'शतकीय धमाके' में पाकिस्तान तबाह हुआ। उन्होंने 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। भारत ने पाकिस्तान से हिसाब बराबर कर लिया है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में भारत से तीन मैच जीते हैं। भारत ने साथ ही 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार का बदला ले लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire