Breaking News
:

IND vs NZ T20 WC Final 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्डकप का फाइनल आज, कैसी होगी पिच, मैच रद्द होने की स्थिति में कौन बनेगा चैंपियन? जानें संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सब कुछ बस एक क्लिक में

IND vs NZ T20 WC Final 2026

IND vs NZ T20 WC Final 2026

IND vs NZ T20 WC Final 2026: नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है। हालांकि इस मैदान से भारतीय फैंस की कुछ कड़वी यादें भी जुड़ी हैं। इसी मैदान पर भारत को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा मौजूदा टी20 विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को यहीं हराया था। ऐसे में कुछ फैंस इस मैदान को टीम इंडिया के लिए ‘अनलकी’ मान रहे हैं।




IND vs NZ T20 WC Final 2026: कैसी होगी पिच?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सतह में लाल और काली मिट्टी का मिक्स इस्तेमाल किया गया है, जिससे गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है। इससे बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने में मदद मिलती है। यही कारण है कि यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर 9 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ 213 रन बनाए थे। इस मिक्स मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को भी हल्की मदद मिलती है। चूंकि यह सतह अपेक्षाकृत फ्रेश है, इसलिए फाइनल में भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है।




IND vs NZ T20 WC Final 2026: कैसा रहा नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस टी20 विश्व कप के दौरान अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से तीन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की, जबकि दो मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही। एक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच सुपर ओवर में तय हुआ था। खास बात यह है कि इन छह में से चार मैच शाम 7 बजे से खेले गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि फाइनल भी काफी रोमांचक और हाई स्कोर वाला हो सकता है।




IND vs NZ T20 WC Final 2026: बारिश की स्थिति में क्या होगा मैच का रिजल्ट?

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। फिर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एहतियात के तौर पर फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। यदि 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता तो 9 मार्च को रिजर्व डे के रूप में मुकाबला कराया जाएगा। इसके अलावा मैच को पूरा कराने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी रखा गया है, ताकि दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने का मौका मिल सके।




IND vs NZ T20 WC Final 2026: हेड टू हेड में भारत आगे

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। हालांकि टी20 विश्व कप के इतिहास में तस्वीर अलग है। दोनों टीमों के बीच हुए तीनों मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है।




IND vs NZ T20 WC Final 2026: अहमदाबाद में मौसम साफ, लेकिन गर्मी बढ़ाएगी खिलाड़ियों की परेशानी

Accuweather के अनुसार टी20 विश्व कप फाइनल के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना लगभग नहीं है और आसमान साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि मौसम गर्म रह सकता है। दिन में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, इसलिए तेज गर्मी कुछ कम होगी, लेकिन हल्की उमस खिलाड़ियों की परीक्षा ले सकती है।


IND vs NZ T20 WC Final 2026: कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह खिताबी मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मैच से पहले शाम 5:30 बजे एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कई प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे।




IND vs NZ T20 WC Final 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैसमन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।


न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us