Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs NZ 5th T20 : भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी; अक्षर-ईशान और वरुण की वापसी

Dev Verma
IND vs NZ 5th T20 : भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी; अक्षर-ईशान और वरुण की वापसी
X

IND vs NZ 5th T20 : तिरुवनंतपुरम। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अब भारतीय टीम की कोशिश एक बार फिर से स्कोरबोर्ड को बड़ा करने की होगी। वहीं, कीवी टीम भारत को 200 से कम के स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी।

India vs New Zealand 5th T20 : भारत और न्यूजीलैंड शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भिड़ेंगे। सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 50 रनों से शिकस्त दी थी। भारत आगामी टी20 विश्व कप की बड़ी दावेदार टीम मानी जा रही है और टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी।

Ind vs NZ : भारत की प्लेइंग इलेवन अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

Ind vs NZ : न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire