Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
IND vs NZ 3rd Test Day 2: न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में शुरुआती झटका, भारत के पास 28 रन की बढ़त
IND vs NZ 3rd Test Day 2: खेल डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की शुरुआत में ही झटका लगा। टीम का स्कोर जब केवल 2 रन था, तब आकाश दीप ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को क्लीन बोल्ड कर दिया, जो सिर्फ 1 रन ही बना सके। फिलहाल विल यंग और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 28 रनों की बढ़त बनाई थी।
IND vs NZ 3rd Test Day 2: भारत की पहली पारी 263 रन पर सिमटी
भारत की पहली पारी 263 रनों पर समाप्त हुई। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे, जिससे भारत को 28 रनों की बढ़त हासिल हुई। भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार 90 रनों की पारी खेली और सबसे अधिक रन बनाए।
शनिवार को भारत ने अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 86 रन से खेलना शुरू किया। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 96 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जिसमें पंत ने अपने करियर का 13वां अर्धशतक और गिल ने सातवां अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक शैली में बल्लेबाजी की।
बड़े शॉट के प्रयास में पंत एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्हें ईश सोढ़ी ने 59 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 60 रन पर आउट किया। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। एक समय पर भारत का स्कोर चार विकेट पर 180 रन था, लेकिन उसके बाद 83 रन जोड़ने में टीम के बाकी छह विकेट गिर गए। पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा 14 रन और रविचंद्रन अश्विन 6 रन पर आउट हो गए।
शुभमन गिल की शानदार पारी और अंत में वॉशिंगटन सुंदर का योगदान
शुभमन गिल ने 146 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में सरफराज खान और आकाश दीप बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। पारी के अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर भारत को बढ़त दिलाई। उन्होंने 36 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। उनके अलावा मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. Pawan Kheda: पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका, एक दिन पहले ही असम पुलिस ने मारा था छापा
- 2. Amit Shah Convoy Incident: बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अफसर सस्पेंड
- 3. MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- 4. Congress controversial statement on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे विवादित बयान, मचा बवाल तो सफाई देने लगी कांग्रेस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

