Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
IND vs NZ 2nd Test Day 2: दूसरे दिन के खेल में भारत की हालत हुई खराब, न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत, 301 रन का पहाड़ पाटने की है चुनौती
IND vs NZ 2nd Test Day 2: खेल डेस्क: दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 198/5 का स्कोर बना लिया है, जिससे उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 301 रन की बढ़त हासिल कर ली है। कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में केवल 156 रन पर सिमट गई थी। इस दौरान मिचेल सेंटनर ने भी सात विकेट लेकर भारत को खेल में पीछे धकेल दिया। तीन दिनों का खेल अभी बाकी है, और जिस प्रकार पिच पर गेंदबाजी में स्पिन देखने को मिल रही है, चौथी पारी में 300 से अधिक का लक्ष्य हासिल करना भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान टॉम लाथम ने सर्वाधिक 86 रन का योगदान दिया, जबकि डेवोन कॉनवे (17), विल यंग (23), रचिन रवींद्र (9) और डेरिल मिचेल (18) रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेन फिलिप्स 9 रन और टॉम ब्लंडेल 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
IND vs NZ 2nd Test Day 2: इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन का खेल एक विकेट पर 16 रन से शुरू किया, लेकिन टीम 140 रन जोड़ने में अपने नौ विकेट गंवा बैठी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 103 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरुआत की और अब वे 200 के करीब पहुंच चुके हैं। इस दौरान वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके है, वहीं आश्विन को एक विकेट मिला है।
दिन का खेल न्यूजीलैंड के पक्ष में रहा, और वे मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। भारत को जीत की राह पर वापसी के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा, खासकर तब जब चौथी पारी में बड़ा लक्ष्य उनका इंतजार कर रहा है।

IND vs NZ 2nd Test Day 2: पहल्रे दिन का हाल
पहले दिन वॉशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी रही, जिन्होंने 59 रन देकर 7 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की पहली पारी को 259 रन पर समेट दिया। रविचंद्रन अश्विन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने सर्वाधिक 76 और रचिन रवींद्र ने 65 रन का योगदान दिया।
सुंदर, जिन्हें कुलदीप यादव की जगह अचानक टीम में शामिल किया गया, ने इस फैसले को सही साबित करते हुए अपने करियर का पहला टेस्ट फाइफर (5 विकेट) हासिल किया। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा, जिनमें से पांच को उन्होंने बोल्ड किया। अश्विन ने भी टॉम लाथम, विल यंग, और कॉनवे के महत्वपूर्ण विकेट लिए।
IND vs NZ 2nd Test Day 2: पुणे भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 10 और यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले टिम साउदी का शिकार बने। भारत अब भी 243 रन पीछे है और दूसरे दिन बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Box Office Collection: पेद्दी का जलवा जारी, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी की ‘बंदर’ पड़ीं फीकी, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- 2. India Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक कल, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, 23 विपक्षी दल तय करेंगे रणनीति
- 3. Thursday Horoscope: आज ग्रहों के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा डबल फायदा, पढ़े गुरुवार का राशिफल
- 4. Director Bharathiraja passes away: नहीं रहे तमिल निर्देशक भारतीराजा, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार, पद्म श्री समेत जीते थे 6 राष्ट्रीय फिल्म आवार्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

