Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs NZ 1st ODI: भारत ने वडोदरा वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, KL ने लगाया विनिंग सिक्स, शतक से चुके विराट कोहली

IND vs NZ 1st ODI

Vpb
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने वडोदरा वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, KL ने लगाया विनिंग सिक्स, शतक से चुके विराट कोहली
X

IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा: भारत ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोमांचक तरीके से 4 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 306 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

IND vs NZ 1st ODI: 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। रोहित 29 गेंदों में 26 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की शानदार साझेदारी की। गिल 71 गेंदों में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और 91 गेंदों में 93 रन बनाए, लेकिन शतक से चूक गए। श्रेयस अय्यर ने वापसी करते हुए 47 गेंदों में 49 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। अंतिम ओवरों में विकेट गिरने से दबाव बढ़ा, लेकिन हर्षित राणा (23 गेंदों में 29*) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने संयमित खेल दिखाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन ने 4 विकेट चटकाए। भारत की इस जीत में विराट कोहली की पारी अहम रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire