Breaking News
:

IND vs IRE T20I Series: आयरलैंड के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, ढाई साल बाद अय्यर की T20 में वापसी,वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजरें, यहां देखें कहां-कब होगा मैच

Sports News, Cricket News, Vaibhav Sooryavanshi, Debut , Team India Ind Vs Ire,IND vs IRE T20I Series

IND vs IRE T20I Series: बेलफास्ट। भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाने वाले दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम नए टी20 अभियान की शुरुआत करेगी।

IND vs IRE T20I Series: बेलफास्ट। भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाने वाले दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम नए टी20 अभियान की शुरुआत करेगी।


IND vs IRE T20I Series: टी20 क्रिकेट में भारत का आयरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। वर्ष 2009 से अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी आठ मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इस सीरीज में भी अपना विजयी अभियान जारी रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।


IND vs IRE T20I Series: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं नजरें


महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 और इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन का ध्यान अपनी ओर खींचा है। युवा बल्लेबाज के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर क्रिकेट जगत में उत्सुकता बनी हुई है। माना जा रहा है कि उन्हें इस सीरीज में मौका मिल सकता है।


IND vs IRE T20I Series: टॉप ऑर्डर में बढ़ी प्रतिस्पर्धा


वैभव की मौजूदगी ने टीम चयन को और रोचक बना दिया है। शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन के सामने संतुलित संयोजन तैयार करने की चुनौती होगी।


IND vs IRE T20I Series: ढाई साल बाद अय्यर की टी20 वापसी


श्रेयस अय्यर करीब ढाई वर्ष बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच 3 दिसंबर 2023 को खेला था। अब वह कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में ईशान किशन, उपकप्तान तिलक वर्मा और कई आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं।


IND vs IRE T20I Series: चोटों की वजह से वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी टीम से बाहर


सीरीज से पहले भारतीय टीम को चोटों के कारण कुछ झटके भी लगे हैं। वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह के साथ हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव अंतिम एकादश में जगह के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।


IND vs IRE T20I Series: आयरलैंड भी चोटों की समस्या से जूझ रहा


आयरलैंड की टीम भी कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से प्रभावित है। नए कप्तान लॉर्कन टकर के नेतृत्व में उतर रही टीम में पॉल स्टर्लिंग, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल और कर्टिस कैम्फर शामिल नहीं हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का अच्छा अवसर होगा।


IND vs IRE T20I Series: भारत और आयरलैंड का टी20 स्क्वॉड:- भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।


IND vs IRE T20I Series: आयरलैंड की टीम:- लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीस, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us