Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ENG Test Series: टेस्ट डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन और अर्शदीप को गुरु गंभीर ने दी बधाई, करुण नायर की वापसी पर भी कही ये बात

IND vs ENG Test Series: टेस्ट डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन और अर्शदीप को गुरु गंभीर ने दी बधाई, करुण नायर की वापसी पर भी कही ये बात
X

IND vs ENG Test Series: नई दिल्ली/लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम बेकेनहैम में जोरशोर से अभ्यास कर रही है। सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और 13 जून से भारत ए के खिलाफ होने वाले इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले की तैयारी में जुटे हैं। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर ने डेब्यू करने वाले और वापसी करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।



साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को बधाई
गंभीर ने साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में पहली बार शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “हमारी पूरी टीम अब एकजुट है। मैं विशेष रूप से साई सुदर्शन का स्वागत करता हूं, जिन्होंने पिछले तीन महीनों में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे विश्वास है कि वे टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ेंगे।” अर्शदीप के बारे में गंभीर ने कहा, “अर्शदीप ने सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे यकीन है कि वे टेस्ट क्रिकेट में भी सफल होंगे।”

करुण नायर की धमाकेदार वापसी

गंभीर ने करुण नायर की सात साल बाद टेस्ट टीम में वापसी को प्रेरणादायक करार दिया। उन्होंने कहा, “सात साल बाद वापसी करना आसान नहीं है। करुण ने पिछले साल शानदार रन बनाए और सबसे बड़ी बात, उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका यह जज्बा उन्हें इस मुकाम तक लाया है और यह पूरी टीम के लिए एक मिसाल है।”



शुभमन गिल को कप्तानी की बधाई

गंभीर ने टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल को बधाई देते हुए कहा, “अपने देश की टेस्ट टीम का नेतृत्व करना किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैं शुभमन को इस जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।”




ऋषभ पंत और एड्रियन ले रॉक्स का स्वागत

गंभीर ने नेतृत्व समूह में शामिल ऋषभ पंत को शुभकामनाएं दीं और स्ट्रेंथ व कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स के जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “मैं एड्रियन का स्वागत करता हूं, जिनके साथ मैंने केकेआर में सात साल तक काम किया है। वे एक उत्कृष्ट प्रोफेशनल और शानदार इंसान हैं।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire