Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप

Vpb
IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
X

IND vs ENG: नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, इसलिए दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरी हैं। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हैं।

भारत ने जीता टॉस

मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए संजू सैमसन को बाहर रखा है। उनकी जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। वैभव और अभिषेक शर्मा भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे।

वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई। क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब उनके प्रदर्शन पर रहेगी।

पिच और मौसम का हाल

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच को गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को अच्छी सहायता मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। ऐसे में दोनों टीमों के गेंदबाज मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती




इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रूक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग्यू


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire