Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में फॉर्म की तलाश में उतरेंगे रोहित-विराट, जानिए कब कहां और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

IND vs ENG

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में फॉर्म की तलाश में उतरेंगे रोहित-विराट, जानिए कब कहां और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
X

IND vs ENG: नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी के लिए तैयार है, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम की तैयारियों को पुख्ता करने के इरादे से उतरेगी। इस सीरीज के बाद भारत को 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेना है, और टीम पूरी तरह से तैयार रहना चाहती है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार बल्लेबाजों की नजरें इस सीरीज में अपनी फॉर्म में वापसी पर होंगी, क्योंकि दोनों खिलाड़ी हाल के समय में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं।




IND vs ENG: रोहित और कोहली ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में भी भाग लिया, लेकिन यहां भी वे दोनों कुछ खास नहीं कर सके। अब ये दोनों वनडे में वापसी करेंगे, जिसमें उन्होंने पहले खुद को साबित किया है। दूसरी ओर, इंग्लैंड भी अपनी टीम का सही संयोजन तैयार करने पर ध्यान देगा, क्योंकि उसे आईसीसी टूर्नामेंट से पहले अपनी कमजोरियों को दूर करना होगा। इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs ENG: कब शुरू होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घण्टे पहले दोनों टीमें टॉस के लिए मैदान पर आएँगी।


IND vs ENG: कहाँ देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड का लाइव मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है। सभी मुकाबले ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire