Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ENG 4th T20 : भारत की दमदार जीत, इंग्लैंड को 15 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा...

हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।

IND vs ENG 4th T20 : भारत की दमदार जीत, इंग्लैंड को 15 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा...
X

IND vs ENG 4th T20 : पुणे। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I मुकाबले में 15 रनों से शानदार जीत दर्ज की और इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। पुणे में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए और जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रनों पर ऑलआउट हो गई। हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।

IND vs ENG 4th T20 : भारत की शुरुआत बहुत खराब रही। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटककर भारतीय पारी को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने संजू सैमसन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को जल्दी पवेलियन भेज दिया, जिससे भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई। हालांकि, अभिषेक शर्मा (29) और रिंकू सिंह (30) ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन भारतीय पारी को स्थिरता हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने दी। दोनों ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 181 तक पहुंचाया।

IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम-
इंग्लैंड ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की। फिल साल्ट और जोस बटलर ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए, लेकिन रवि बिश्नोई और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। हैरी ब्रुक (50) और बेन डकेट (39) ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 166 रनों पर ढेर हो गई।।

IND vs ENG 4th T20 : भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

IND vs ENG 4th T20 : इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोश बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire