Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में Rishabh Pant ने रचा इतिहास, विव रिचर्ड्स का तोड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की

इस मुकाबले में शनिवार को भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ अर्द्धशतक ठोका, बल्कि अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में Rishabh Pant ने रचा इतिहास, विव रिचर्ड्स का तोड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की
X

IND vs ENG 3rd Test: लंदन। Rishabh Pant: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में शनिवार को भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ अर्द्धशतक ठोका, बल्कि अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 17वां अर्द्धशतक ठोका। इसके लिए उन्होंने 112 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाकर रन आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। मैच में लगाए गए इन 2 छक्कों की बदौलत वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

ऋषभ ने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया। अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के नाम सर्वाधिक 36 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्डस के नाम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 34 छक्के हैं।

इंग्लैंड खिलाफ सर्वाधिक छक्के

36 छक्के - ऋषभ पंत (भारत)

34 छक्के- विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

30 छक्के - टिम साउदी (न्यूजीलैंड)

27 छक्के - यशस्वी जयसवाल (भारत)

26 छक्के- शुभमन गिल (भारत)


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire