IND vs ENG 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, शमी की डेढ़ साल बाद वापसी, सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड, जानिए दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन और मैच से जुड़ी हर डिटेल्स
IND vs ENG 3rd T20I: राजकोट: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज, 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है और आज का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड टीम के लिए यह मैच सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मुकाबला 7:00 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान ने इस सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस जीता है। आज भी टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
IND vs ENG 3rd T20I: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 26 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 15 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड 11 बार विजयी रहा है। अगर आज भारतीय टीम जीत जाती है, तो वह इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी। वहीं, इंग्लैंड हर हाल में यह मैच जीतकर सीरीज को जीवित रखना चाहेगी।
IND vs ENG 3rd T20I: राजकोट की पिच रिपोर्ट
निरंजन शाह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बड़े स्कोर बनना आम है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने और विपक्ष पर दबाव बनाने का अच्छा मौका मिलता है।
मोहम्मद शमी की डेढ़ साल बाद वापसी
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो रही है। लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे शमी इस मैच में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान करेंगे। शमी की वापसी से भारतीय टीम के गेंदबाजी क्रम में अनुभव और धार बढ़ेगी। उनकी स्विंग और तेज गेंदों की कुशलता इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। खासकर राजकोट की पिच, जो बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, वहां शमी की लाइन-लेंथ और शुरुआती ओवरों में स्विंग उनकी ताकत होगी। शमी की वापसी से युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी अनुभव का फायदा मिलेगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: IND vs ENG 3rd T20I
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते है।
IND vs ENG 3rd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टीमें: इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

