Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Ind vs Eng 3rd ODI: भारत ने इंग्लैंड को दिया 357 रनों टारगेट, शुभमन गिल ने जड़ा शतक...

Vpb
Ind vs Eng 3rd ODI: भारत ने इंग्लैंड को दिया 357 रनों टारगेट, शुभमन गिल ने जड़ा शतक...
X

Ind vs Eng 3rd ODI: अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी है। भारत के लिए यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम आखिरी मैच है। आज का मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुआ। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया था। भारत ने भी अपनी टीम में तीन बदलाव किए थे। जिसमें अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को मौका दिया गया है।

Ind vs Eng 3rd ODI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में मार्क वुड के शिकार हो गए, वहीँ उपकप्तान शुभमन गिल ने 112 रन बनाये। जबकि विराट कोहली ने 50 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने तबाड़तोड़ 78 रन जोड़े, वहीं केएल राहुल ने भी 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इसी तरह भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 356 रन बनाए। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 357 रन बनाने होंगे।


Ind vs Eng 3rd ODI: जबकि इंग्लैंड टीम के गेंदबाज बल्लेबाजी के आक्रामकता के सामने फिंके लगे हालांकि उन्होंने भारतीय टीम को ऑल आउट कर दिया मगर रन गति को रोकने में नाकाम रहे। फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद ने चार विकेट लिए, मार्क वुड ने 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जो रूट ने एक एक विकेट चटकाए।

Ind vs Eng 3rd ODI: भारत ने सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में रोहित शर्मा के शानदार शतक (119 रन) की बदौलत टीम ने 4 विकेट से इंग्लैंड को हराया था। अब भारतीय टीम तीसरे मैच में सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने की कोशिश करेगी। वहीं जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम सीरीज को 2-1 से समाप्त करने की कोशिश करेगी।

Ind vs Eng 3rd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंडः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बेंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire