Create your Account
Ind vs Eng 3rd ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, भारतीय टीम में तीन बदलाव, देखिए प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
Ind vs Eng 3rd ODI: अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। यह मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम का आखिरी मैच होगा, जिसके लिए भारत अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म पर सभी की नजरों में होगा।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को मौका दिया गया है।
Ind vs Eng 3rd ODI: भारत ने सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में रोहित शर्मा के शानदार शतक (119 रन) की बदौलत टीम ने 4 विकेट से इंग्लैंड को हराया था। अब भारतीय टीम तीसरे मैच में सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने की कोशिश करेगी। वहीं जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम सीरीज को 2-1 से समाप्त करने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड के लिए जो रूट, हैरी ब्रूक और फिलिप साल्ट जैसे बल्लेबाजों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की भूमिका अहम होगी।
Ind vs Eng 3rd ODI: पिच और मौसम की रिपोर्ट:
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। यहां बाउंड्री बड़ी हैं, जिससे बल्लेबाजों को छक्के मारने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन मैच के बाद के चरणों में स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी। इस मैदान पर सबसे बड़ा वनडे स्कोर 362/2 है, जो दक्षिण अफ्रीका ने 2010 में भारत के खिलाफ बनाया था।
Ind vs Eng 3rd ODI: भारतीय टीम की रणनीति:
भारतीय टीम इस मैच में कुछ बदलाव कर सकती है। अर्शदीप सिंह/ ऋषभ पंत को पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला था, लेकिन तीसरे मैच में उन्हें खेलने का अवसर मिल सकता है। वहीं, विराट कोहली का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ मैचों में कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनका फॉर्म में लौटना टीम के लिए अहम होगा।
Ind vs Eng 3rd ODI: मैच का समय और प्रसारण:
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
Ind vs Eng 3rd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बेंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।
Related Posts
More News:
- 1. ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम
- 2. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 3. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
- 4. Pune : पुणे में बड़ा हादसा : बारिश के बीच 3 मंजिला इमारत ढही, 15 से ज्यादा लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

