Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ENG 2nd T20: टॉस जीतकर गेंदबाजी करेगा भारत, रिंकू-नितीश बाहर, देखें प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 2nd T20: टॉस जीतकर गेंदबाजी करेगा भारत, रिंकू-नितीश बाहर, देखें प्लेइंग इलेवन
X

IND vs ENG 2nd T20: नई दिल्ली/चेन्नई: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शनिवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया है। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि उनकी कमर की मांसपेशियों में खिंचाव है। वहीँ रिंकू सिंह भी पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण दूसरे और तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। भारत ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। भारत के कप्तान सूर्याकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

IND vs ENG 2nd T20: चेन्नई पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को पारंपरिक रूप से स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है, लेकिन टी20 प्रारूप में यह बल्लेबाजों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए, इस बार पिच के सपाट रहने की संभावना है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी हो सकती है। हालांकि, मैच के दौरान ओस का प्रभाव बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। टॉस जीतने वाली टीमों के लिए यहां पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि बाद में ओस के कारण गेंदबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह पिच बल्लेबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए संतुलित चुनौती पेश कर सकती है।

IND vs ENG 2nd T20: टीवी पर लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी।

IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

IND vs ENG 2nd T20: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire