IND vs ENG 1st T20: इंग्लैंड टीम के खिलाफ 1st T20 मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर पहुंचे कालीघाट मंदिर, जानिए मैच से जुड़ी अन्य जानकारी
IND vs ENG 1st T20: कोलकाता: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पहुंचकर मां काली की दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ मां का आशीर्वाद लिया और भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की।
IND vs ENG 1st T20: कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना गौतम गंभीर ने कालीघाट मंदिर में शीश नवाकर मां काली की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और पुजारी से तिलक लगवाया। यह मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां माता सती के अंग गिरे थे। यहां मां काली की प्रतिमा की जीभ सोने से बनी हुई है। बता दें गौतम गंभीर को देख कर लोगो की भीड़ और बढ़ गई।
IND vs ENG 1st T20: टीम इंडिया की तैयारी गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम वाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले एक महत्वपूर्ण वार्म-अप होगी।
IND vs ENG 1st T20: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।
सीरीज का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
पहला टी20: 22 जनवरी, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
दूसरा टी20: 25 जनवरी, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
तीसरा टी20: 28 जनवरी, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
चौथा टी20: 31 जनवरी, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
पांचवां टी20: 2 फरवरी, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
IND vs ENG 1st T20: भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
IND vs ENG 1st T20: इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग इलेवन
IND vs ENG 1st T20: इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग इलेवन:बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

