Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ENG 1st ODI: भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज, रोहित-कोहली और बुमराह पर रहेंगी सबकी नजर, कितने बजे से शुरू होगा मैच? जानिए पिच, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और प्लेइंग 11 की डिटेल्स

IND vs ENG 1st ODI

Vpb
IND vs ENG 1st ODI: भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज, रोहित-कोहली और बुमराह पर रहेंगी सबकी नजर, कितने बजे से शुरू होगा मैच? जानिए पिच, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और प्लेइंग 11 की डिटेल्स
X

IND vs ENG 1st ODI: नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। टी20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमें वनडे में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम विदेश में वनडे सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।



रोहित-कोहली से बड़ी उम्मीदें

इस सीरीज में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी। विराट कोहली चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। वहीं रोहित शर्मा हालिया वनडे मैचों में अच्छी लय में नजर आए हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में दोनों बल्लेबाजों का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में भारतीय टीम को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।



968 दिन बाद वनडे खेलेंगे बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह 2023 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार इस प्रारूप में खेलेंगे। इंग्लैंड की पिचों पर उनकी तेज और सटीक गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।



हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 110 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 44 मुकाबलों में जीत मिली है। तीन मैच बेनतीजा रहे और दो मुकाबले टाई हुए। आंकड़ों के अनुसार इस फॉर्मेट में भारत का पलड़ा भारी रहा है।




पिच और लाइव प्रसारण

एजबेस्टन की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद देती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना केवल 10 प्रतिशत है। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी। सीरीज का दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ और तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।



दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव।



इंग्लैंड टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद और जोश टंग।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire