Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
IND vs BAN 2nd Test Day 4: बांग्लादेश ने लंच तक बनाए 205 रन, भारत की पकड़ मजबूत, जानें मैच का हाल

IND vs BAN 2nd Test Day 4: खेल डेस्क: लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट गवांकर 205 रन बना लिए हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने दिन की शुरुआत 107/3 से की, लेकिन और 98 रन बनाने के लिए तीन अहम विकेट गंवा दिए।
आज का पहला झटका मुशफिकुर रहीम (11) के रूप में लगा, जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद सिराज ने लिटन दास (13) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। शाकिब अल हसन (9) को रविचंद्रन अश्विन ने सिराज के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश को तीसरा बड़ा झटका दिया।
IND vs BAN 2nd Test Day 4: आज के पहले सत्र में 31 ओवर फेंके गए, जिसमें बांग्लादेश ने 98 रन बनाए। इससे पहले, पहले दिन जाकिर हसन (0), शादमान इस्लाम (24), और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (31) पहले ही पवेलियन लौट चुके थे। भारत की ओर से अश्विन और आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए, जबकि बुमराह और सिराज को 1-1 विकेट मिला।
IND vs BAN 2nd Test Day 4: फिलहाल, मोमिनुल हक 102 रन पर नाबाद हैं, जो उनका टेस्ट करियर का 13वां शतक है। उनके साथ मेहदी हसन मिराज 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच अब तक 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। गौरतलब है कि मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि तीसरे दिन भी बारिश के कारण खेल नहीं हो सका था।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


