IND vs BAN 3rd T20I: भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज, जानिए मौसम-पिच और संभावित प्लेइंग इलेवन सहित अन्य डीटेल्स
IND vs BAN 3rd T20I: खेल डेस्क: तीन मैचों की टी20 सीरीज का फाइनल मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश देश आखरी मुकाबला जीतकर अपनी इज्जत बचाना चाहेगी। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे है और सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है। तीसरे टी20 मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे होगी जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
IND vs BAN 3rd T20I: पिच का मिजाज:
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले इस सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों को खासा फायदा मिलने की उम्मीद है। पिच पूरी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल रह सकती है, जिससे दोनों पारियों में बड़े स्कोर बन सकते हैं। हालांकि, टॉस इस मैच में ज्यादा महत्वपूर्ण साबित नहीं होगा। पिछले दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के रिकॉर्ड को देखें तो यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को हार का सामना करना पड़ा है।


IND vs BAN 3rd T20I: मौसम का हाल:
तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और 23% बारिश की संभावना भी जताई गई है। तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि हवाएं 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। आद्रता 89% तक पहुंच सकती है। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश मैच को बाधित न करे और उन्हें पूरा मुकाबला देखने का मौका मिले।
IND vs BAN 3rd T20I: कहां देख सकेंगे तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ?
क्रिकेट फैंस भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव प्रसारण जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते है। वहीं टेलीविज़न पर लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 (Sports 18-1 SD) और Sports 18-2 (हिंदी) टीवी चैनलों पर देखा जा सकता है।
IND vs BAN 3rd T20I: यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव।
टीम बांग्लादेश: लिटन दास (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शन्टो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब।

