Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
IND vs BAN 1st Test Day 4: पहले टेस्ट का चौथा दिन: भारत को जीत के लिए छह विकेट की दरकार, बांग्लादेश को 320+ रन की जरूरत

IND vs BAN 1st Test Day 4: खेल डेस्क: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहा है। आज इस टेस्ट का चौथा दिन है, और मैच के नतीजे आने की पूरी संभावना है।
IND vs BAN 1st Test Day 4: भारत ने बांग्लादेश के सामने 515 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मेहमान टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 158 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। इस वक्त बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 64 रनों पर खेल रहे है वहीं शाकिब अल हसन 25 पर नाबाद है।
IND vs BAN 1st Test Day 4: यहां से बांग्लादेश को जीत के लिए अब 357 रनों की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ 6 विकेट की आवश्यकता है। जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक 400 से अधिक रनों का लक्ष्य कभी नहीं चेज़ किया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


