Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये धाकड़ बल्लेबाज बाहर, जानिए कब से खेला जायेगा ODI सीरीज

IND vs AUS: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। हरमनप्रीत कौर को एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगी। टीम चयन में सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात शेफाली वर्मा को बाहर किया जाना है। बीसीसीआई ने इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है। लंबे समय बाद हरलीन देओल ने टीम में वापसी हुई है।
IND vs AUS: आईसीसी वुमेंस चैंपियनशिप के तहत होगी सीरीज
यह सीरीज आईसीसी वुमेंस चैंपियनशिप के तहत आयोजित की जाएगी। पहला मैच 5 दिसंबर को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में होगा, दूसरा मुकाबला 8 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, और तीसरा तथा अंतिम मैच 11 दिसंबर को पर्थ के वाका ग्राउंड पर आयोजित होगा।
IND vs AUS: शेफाली की फॉर्म चिंता का कारण
शेफाली वर्मा ने अब तक 29 वनडे मैचों में 644 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, वह अब तक शतक लगाने में नाकाम रही हैं। हाल के तीन वनडे में उन्होंने क्रमशः 12, 11 और 33 रन बनाए हैं। शायद इसी कारण उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
IND vs AUS: भारतीय महिला टीम स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रिया पुनिया, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (WK), दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तेजल हसबनीस, टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, साइमा ठाकोर, रेणुका सिंह ठाकुर।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


