Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs AUS 5th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले भारत की बल्लेबाजी; प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह की एंट्री, जानें ब्रिस्बेन का मौसम और पिच रिपोर्ट

Vpb
IND vs AUS 5th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले भारत की बल्लेबाजी; प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह की एंट्री, जानें ब्रिस्बेन का मौसम और पिच रिपोर्ट
X

IND vs AUS 5th T20I: मुंबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज शनिवार को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया पहले ही 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब उसका लक्ष्य सीरीज को 3-1 से जीतकर अपने नाम करने का है। यह जीत भारत को न सिर्फ सीरीज ट्रॉफी दिलाएगी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 साल पुराने अपराजित रिकॉर्ड को भी कायम रखेगी।

IND vs AUS 5th T20I: पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था, जबकि दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई। अब आखिरी मैच में टीम इंडिया जीत की हैट्रिक के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम बराबरी करने की कोशिश करेगी।

IND vs AUS 5th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

पांचवें टी20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि आज की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया गया है तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह को शामिल किया गया है।

IND vs AUS 5th T20I: पिच रिपोर्ट और मौसम

गाबा की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को आमतौर पर यहां फायदा होता है। 180 से अधिक का स्कोर जीत के लिए सुरक्षित माना जा रहा है। मौसम की बात करें तो ब्रिस्बेन में बादल छाए रहेंगे और लगभग 36% बारिश की संभावना है। तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस और हवा की रफ्तार करीब 10 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

IND vs AUS 5th T20I: हेड टू हेड और लाइव प्रसारण

अब तक दोनों टीमों के बीच 36 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 22 और ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते हैं। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

IND vs AUS 5th T20I: दोनों टीमों संभावित प्लेइंग 11

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टॉइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, बेन ड्वारशुइस।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire