Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
IND vs AUS 4th T20I : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 168 रनों का लक्ष्य, एलिस ने की खतरनाक गेंदबाजी
IND vs AUS 4th T20I : क्वींसलैंड। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का चौथा मुकाबला जारी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं।
IND vs AUS 4th T20I : टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के सामने 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं बनाया, लेकिन उपकप्तान शुभमन गिल ने सबसे अधिक 46 रन की पारी खेली। शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने 28 रन बनाए, शिवम दुबे ने 22 रन का योगदान दिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 रन बनाए। अंत में अक्षर पटेल ने 21 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 167 तक पहुँचाया।
IND vs AUS 4th T20I : ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ने भारत के मध्यक्रम को कई बार मुश्किल में डाला। नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने टीम इंडिया के तीन-तीन विकेट लिए। एलिस ने शुभमन गिल, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा, जबकि जैम्पा ने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और जितेश शर्मा को आउट किया।
IND vs AUS 4th T20I : पहले पावरप्ले में भारत ने बिना किसी विकेट के 49 रन बनाए। हालांकि, पारी के बीच भारत को लगातार झटके लगे और आठवां विकेट 164 रन पर गिरा। अर्शदीप सिंह कैच आउट हुए और अक्षर पटेल ने नाबाद 21 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
IND vs AUS 4th T20I : अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 168 रन बनाने हैं और मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों टीमों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज़ में बढ़त हासिल करने पर टिकी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Rubio and Jaishankar: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव पर जयशंकर और रुबियो की बातचीत, भारतीय नाविकों की मौत पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
- 2. CG News: पिकाडिली एग्रो को मिला शराब बनाने का लाइसेंस, महासमुंद बेल्टुकरी में लगाएगी डिस्टलरी प्लांट
- 3. 12 Years of PM Narendra Modi Government: जनधन खाता. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर नक्सल मुक्त भारत तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले... जिसने बदल दी भारत की तस्वीर
- 4. Norway Chess 2026: नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद ने फिर चौंकाया, वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दूसरी बार हराकर रचा इतिहास
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

