Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs AUS 3rd Test: पहले दिन का खेल समाप्त, बारिश के कारण सिर्फ 13.2 ओवर का हुआ खेल, दूसरे दिन आधा घटना पहले शुरू होगा मुकाबला

Vpb
IND vs AUS 3rd Test: पहले दिन का खेल समाप्त, बारिश के कारण सिर्फ 13.2 ओवर का हुआ खेल, दूसरे दिन आधा घटना पहले शुरू होगा मुकाबला
X

IND vs AUS 3rd Test: नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के पहले दिन लगातार बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया। पहले दिन केवल 13.2 ओवर का खेल हो सका। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाये। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी 4 रन बनाकर नाबाद रहे। बारिश के कारण खेल कई बार बाधित हुआ, और पहले सत्र में कुछ खेल होने के बाद लंच से पहले फिर से बारिश आ गई। दूसरे सत्र का खेल पूरी तरह से रद्द हो गया, और अंततः अंपायर ने स्टंप्स का फैसला किया।

IND vs AUS 3rd Test: बारिश के कारण खेल में हुए खलल के बाद अब दूसरे दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे और मैच निर्धारित समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा, जो भारतीय समय अनुसार सुबह 5:20 बजे होगा।

IND vs AUS 3rd Test: इससे पहले, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को बाहर किया गया और उनकी जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire