Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Ind vs Aus 2nd Test: पहली पारी में 180 के स्कोर पर सिमटी भारतीय टीम, मिचेल स्टार्क ने लगाया विकेटों का छक्का

Vpb
Ind vs Aus 2nd Test: पहली पारी में 180 के स्कोर पर सिमटी भारतीय टीम, मिचेल स्टार्क ने लगाया विकेटों का छक्का
X

Ind vs Aus 2nd Test: मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट आज, शुक्रवार से एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम महज 180 रन पर सिमट गई।

Ind vs Aus 2nd Test: भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, जब पहले ही ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल LBW आउट होकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन मिचेल स्टार्क ने इस साझेदारी को तोड़ते हुए राहुल (37) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भारत के विकेट गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा था। विराट कोहली (7), शुभमन गिल (31) और कप्तान रोहित शर्मा (3) सस्ते में आउट हो गए।

Ind vs Aus 2nd Test: भारत का स्कोर एक वक्त 69 रन पर एक विकेट था, जो कुछ देर बाद 87 रन पर पांच विकेट हो गया। ऋषभ पंत (21) और रविचंद्रन अश्विन (22) ने कुछ समय तक पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कड़ी लाइन लेंथ के सामने वे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए।

Ind vs Aus 2nd Test: मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट लिए, जिसमें से भारत के आखिरी बल्लेबाज नीतिश रेड्डी (42) को भी उन्होंने आउट किया। रेड्डी ने अपनी 54 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए, लेकिन अंत में वह भी स्टार्क के शिकार बने। पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने भी दो-दो विकेट झटके, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत की पूरी टीम को 180 रनों पर समेट दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire