Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs AUS 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यशस्वी जायसवाल बने मिचेल स्टार्क के शिकार

Vpb
IND vs AUS 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यशस्वी जायसवाल बने मिचेल स्टार्क के शिकार
X

IND vs AUS 2nd Test : मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है। यह मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है और यह एक डे-नाइट टेस्ट है, जिसमें पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मैच के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस भी और दिलचस्प हो गई है।

IND vs AUS 2nd Test : भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है और उन्होंने टॉस के दौरान यह बताया कि वह अब मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। इसका मतलब है कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। वहीं, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की भी टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी टीम में एक बदलाव किया गया है। जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

IND vs AUS 2nd Test : पहले ही ओवर में भारत को लगा बड़ा झटका भारत की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल डे-नाइट टेस्ट के पहले ही ओवर में एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। मिचेल स्टार्क की गेंद लेग स्टंप पर टप्पा खाकर लेग स्विंग हुई और सीधे उनके पैड से टकराई। यशस्वी ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े केएल राहुल से डीआरएस के लिए पूछा, लेकिन राहुल ने इसे लेने से मना कर दिया। इस प्रकार भारत को पहले ही ओवर में एक बड़ा झटका लगा। शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि केएल राहुल 3 रन पर खेल रहे हैं।

IND vs AUS 2nd Test : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।


ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire