Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND-NZ 3rd ODI: इंदौर में विराट कोहली के लिए इतिहास रचने का मौका, खतरे में पड़ा वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

इसके बाद दूसरे वनडे में किंग कोहली 23 रन ही बना सके थे।

IND-NZ 3rd ODI: इंदौर में विराट कोहली के लिए इतिहास रचने का मौका, खतरे में पड़ा वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
X

IND-NZ 3rd ODI: इंदौर। इंदौर के होल्‍कर क्रिकेट स्‍टेडियम में रविवार को इंडिया न्‍यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा। कोहली के निशाने पर वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है।

बता दें कि कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में वह शतक से चूक गए थे। उन्‍होंने 91 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 93 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे वनडे में किंग कोहली 23 रन ही बना सके थे।

किंग को लगाना होगा शतक-

अब अगर विराट तीसरे वनडे में शतक लगाते हैं तो वह न्‍यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। इन दोनों ही बल्‍लेबाजों ने कीवी टीम के विरुद्ध वनडे में 6-6 शतक लगाए थे। विराट कोहली के नाम भी इतने ही शतक हैं।

टॉप पर हैं पोंटिंग-

पोंटिंग न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी हैं। उन्‍होंने 51 मैच की 50 पारियों में 1971 रन बनाए हैं। इस लिस्‍ट में दूसरे पर विराट कोहली हैं। कोहली 35 वनडे की 35 पारियों में 55.4 की औसत और 95.57 की स्‍ट्राइक रेट से 1773 रन बना चुके हैं।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक-

विराट कोहली- 35 मैच, 6 शतक
रिकी पोंटिंग- 51 मैच, 6 शतक
वीरेंद्र सहवाग- 23 मैच, 6 शतक

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire