Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND A vs SL A ODI match: रोमांचक मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए को आठ रन से हराया, गायकवाड़ का शतक

आयुष बदोनी ने पहले अविष्का (45) और फिर निरोसन (47) को आउट कर भारत ए को दो सफलता दिलाई।

IND A vs SL A ODI match:  रोमांचक मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए को आठ रन से हराया, गायकवाड़ का शतक
X

IND A vs SL A ODI match: दाम्बुला। श्रीलंका के दाम्बुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए वनडे क्रिकेट के पहले मैच में भारत ए ने श्रीलंका ए को आठ रन से हराया दिया। टीम इंडिया में वनडे क्रिकेट में पदार्पण करते हुए वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सक लेकिन रूतुराज गायकवाड़ के शतक ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 277 रन बनाए। गायकवाड़ ने 101 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ए की पूरी टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई।

IND A vs SL A ODI match: लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए को निरोसन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। लेकिन आयुष बदोनी ने पहले अविष्का (45) और फिर निरोसन (47) को आउट कर भारत ए को दो सफलता दिलाई।

IND A vs SL A ODI match: विपरज निगम ने इसके बाद नुवानिदु फर्नांडो (8) को आउट किया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा और कप्तान सहान अराचिगे के बीच चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। अनुकूल रॉय ने समरविक्रमा (46) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

IND A vs SL A ODI match: चार विकेट गिरने के बावजूद अराचिगे टिके रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और श्रीलंका ए पर दबाव भी बढ़ता चला गया। रविनिदु फर्नांडो (1) के रूप में श्रीलंका ए को पांचवां झटका लगा। फिर चमीका करुणारत्ने (9) भी पवेलियन लौट गए। अराचिगे क्रीज पर टिके रहे, लेकिन मैच का रुख तब बदल गया जब अंशुल कंबोज ने उन्हें बोल्ड कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया। अचारिगे 72 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।

IND A vs SL A ODI match: अचारिगे जब पवेलियन लौटे तो श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 262 रना था। यहां से भी टीम आसानी से मुकाबला जीत सकती थी, लेकिन श्रीलंका ए ने सात रन के भीतर आखिरी के चार विकेट गंवा दिए और भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा। भारत ए के लिए अरशद खान, अनुकूल, आयुष और विपरज ने दो-दो विकेट झटके, जबकि कंबोज को एक सफलता मिली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire