Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने किया भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने किया भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
X

IND A vs AUS A: कानपुर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 30 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीमों की घोषणा की। यह सीरीज कानपुर में खेली जाएगी, जिसमें तीनों मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। पहला मैच 30 सितंबर, दूसरा 3 अक्टूबर और तीसरा 5 अक्टूबर को होगा।

IND A vs AUS A: बीसीसीआई ने प्रत्येक मुकाबले के लिए अलग-अलग टीमें चुनी हैं। पहले वनडे में रजत पाटीदार भारतीय टीम की कमान संभालेंगे, जबकि दूसरे और तीसरे मैच में तिलक वर्मा कप्तानी करेंगे। यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका देगी। बीसीसीआई का यह कदम भविष्य की प्रतिभाओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, और क्रिकेट प्रशंसकों में इस सीरीज को लेकर उत्साह है।

IND A vs AUS A: पहले वनडे मैच के लिए भारत ए टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।

IND A vs AUS A: दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire