Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
तीन दिवसीय IAS सर्विस मीट का शुभारंभ, सीएम बोले-पढ़े लिखे पीएम को जीरो बैलेंस खाता का ज्ञान नहीं था, चाय वाले ने करके दिखाया...
- Rohit banchhor
- 20 Dec, 2024
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रशासन अकादमी में तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत के आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस दौरान जीरो बैलेंस खाते को लेकर कहा कि तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को पढ़े-लिखे होने के बावजूद इसका ज्ञान नहीं था कि जीरो बैलेंस पर बैंक खाता खोला जा सकता है। जबकि चाय वाले ने यह सिद्ध करके दिखाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
MP News : उन्होंने श्रीमद् भागवत का एक दृष्टांत भी सुनाया, जिसमें उन्होंने कर्म और भाग्य के संबंध में विचार व्यक्त किए। सीएम ने कहा, "कर्म तो सब करते हैं, लेकिन भाग्य परमात्मा देता है। आपने इस मार्ग पर चलते हुए न केवल कर्म किया, बल्कि भाग्य भी पाया।"मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश में आईएएस अधिकारियों की संख्या बेहद कम है, जबकि इतनी बड़ी आबादी और विविधता के बीच इन अधिकारियों का योगदान महत्वपूर्ण है। "इतनी बड़ी चुनौतियों और विविधताओं के बावजूद, हमारे देश की दुनिया में जो पहचान बनी है, उसमें आईएएस अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है," उन्होंने कहा। सीएम ने प्रशासन के तीन प्रमुख स्तंभों पर भी विचार किया।

MP News : उन्होंने कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के बारे में कहा कि ये सभी संस्थाएं हमारे प्रशासनिक ढांचे को स्थिर बनाए रखती हैं। "राजनेता विधायिका के माध्यम से अपनी भूमिका अदा करते हैं, लेकिन हमारी असली परीक्षा जनता द्वारा होती है," उन्होंने कहा। साथ ही, न्यायपालिका की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए, उन्होंने न्यायालयों के ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र किया, जैसे इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, जब उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ निर्णय दिया था। मुख्यमंत्री ने कार्यपालिका के योगदान की भी सराहना की। "जब मैं आपको सेवा में देखता हूं, तो मेरे मन में अत्यधिक श्रद्धा पैदा होती है।
MP News : आप दिन-रात काम करते हैं, और हम केवल आदेश देते हैं, लेकिन आप उसे वास्तविकता में बदलते हैं," उन्होंने कहा। सीएम ने विशेष रूप से सत्र के दौरान 19 विभागों के समन्वय से 8-8 विधेयकों के त्वरित पास होने की प्रक्रिया को सराहा और इसे अत्यंत महत्वपूर्ण और काबिले तारीफ बताया।
Related Posts
More News:
- 1. Sushant Singh Rajput AI Ram: ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक के बीच सुशांत सिंह राजपूत का AI ‘राम’ अवतार वायरल, फैंस हुए इमोशनल
- 2. CG Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, साले और भाभी ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
- 3. MP Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल
- 4. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

