Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

आठवें रातापानी अभयारण्य का शुभारंभ, सीएम ने रणदीप हुड्डा के साथ दौड़ाई बुलेट, बोले राजधानी के आंगन में बना टाइगर रिजर्व...

उन्होंने रणदीप हुड्डा की फिल्म 'वीर सावरकर' की भी तारीफ की।

आठवें रातापानी अभयारण्य का शुभारंभ, सीएम ने रणदीप हुड्डा के साथ दौड़ाई बुलेट, बोले राजधानी के आंगन में बना टाइगर रिजर्व...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल से सटे रातापानी अभयारण्य का आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुभारंभ किया। शुभारंभ होने के साथ ही रातापानी एमपी का आठवां अभयारण्य बन गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भी मौजूद रहे। सीएम कार्यक्रम में मोटर साइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। सीएम और रणदीप हुड्डा ने भोपाल, सीहोर और रायसेन के युवाओं के साथ कोलार से शुरू हुई बाइक रैली में हिस्सा लेकर खुद बुलेट चलाई।उद्घाटन समारोह में सीएम ने बाघ और शेर की तुलना करते हुए कहा कि बाघ ही असली जंगल का राजा है। उन्होंने रणदीप हुड्डा की फिल्म 'वीर सावरकर' की भी तारीफ की।


MP News : गौरतलब है कि रातापानी में अब 96 बाघ हैं और 2026 तक इनकी संख्या 150 से ज़्यादा होने की उम्मीद है। रातापानी अभ्यारण लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि पूरे देश में मप्र ऐसा राज्य है, जिसकी राजधानी के आंगन में ही टाइगर रिजर्व स्थापित किया गया है। प्रदेश का यह आठवां टाइगर अभ्यारण क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही आसपास के कई जिलों के लिए आनंद और रोमांच के क्षण भी मुहैया करेगा। प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में आयोजित इस कार्यक्रम को उन्होंने आनंददायक, रोजगारपरक और वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।


MP News : सीएम ने कहा कि टाइगर दुनिया का एकमात्र वन्य प्राणी, जो अपना भोजन खुद शिकार के माध्यम से जुटाता है। खुद की निगरानी में रखता और खाता है। इसका जीवन इंसान को कई प्रेरणा देता है। मप्र वन्य प्राणी संपदा के संरक्षण वाला प्रदेश बन गया है। जहां 8 अभ्यारण आकार ले चुके हैं। जल्दी ही इनकी संख्या 9 हो जाएगी। रातापानी अभ्यारण से आसपास के 3 जिलों को फायदा मिलेगा। यह प्रदेश के बाशिंदों के लिए भी आनंद के पल लेकर आएगा। मोटर साइकिल यात्रा भी एक अभूतपूर्व आनंद का क्षण, यह एक नई तहरीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से मप्र विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि सरकार अधिकार के जितने भी काम हैं, वह निरन्तर जारी रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire