Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ग्वालियर के इस गांव में लोग महीनेभर से घरों में कैद, बाहर निकलने के लिए डर रहे ग्रामीण, जानें क्या है वजह...

ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्वालियर के इस गांव में लोग महीनेभर से घरों में कैद, बाहर निकलने के लिए डर रहे ग्रामीण, जानें क्या है वजह...
X

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के ककरधा गांव में पिछले एक महीने से बंदरों का आतंक इस कदर छाया है कि ग्रामीण घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बिना लाठी-डंडों के बाहर निकलने से डर रहे हैं। 25 से 30 बंदरों का एक झुंड गांव में उत्पात मचा रहा है, जिसने 40 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

बता दें कि ककरधा गांव में 30 से अधिक बंदरों का झुंड इतना आक्रामक हो गया है कि ग्रामीणों पर देखते ही हमला कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में ही 15 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीण मदन सिंह पर दो-तीन बंदरों ने हमला कर उनके हाथ का मांस नोच लिया, जबकि पंजाब सिंह के सिर पर हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का डर इतना है कि खाना पकाने या छत पर काम करने के दौरान भी चार लोग आसपास निगरानी रखते हैं। बच्चे और महिलाएं अकेले बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।

ग्रामीणों की गुहार, प्रशासन का रुख- बंदरों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने पहले ग्राम पंचायत और वन विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर वे ग्वालियर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनकी शिकायत सुनकर अपर जिला मजिस्ट्रेट ने वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वन विभाग ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire