Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अक्षयपात्र क्षयपात्र संस्थान के मिड-डे मील कार्यक्रम में सीएम ने बच्चों को परोसी एक करोड़वी थाली, कहां-आहार नही नवजीवन दे रहे है

अक्षयपात्र क्षयपात्र संस्थान के मिड-डे मील कार्यक्रम में सीएम ने बच्चों को परोसी एक करोड़वी थाली, कहां-आहार नही नवजीवन दे रहे है
X

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को राजधानी भोपाल के शाहपुरा स्थित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत अक्षयपात्र संस्थान द्वारा आयोजित "एक करोड़+ मध्यान्ह भोजन" कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संस्थान में विद्यार्थी को "एक करोड़ वीं थाली" परोसी व भोजन शाला का निरीक्षण किया एवं इस मौके पर एमडीएम लेकर जानें वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से शुद्धता के साथ प्रतिदिन 50 हजार विद्यार्थियों को भोजन का प्रबंधन किया जा रहा है। वास्तव में आप आहार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को मिड डे मील के माध्यम से नव जीवन प्रदान कर रहे हैं। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूँ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री राधा सिंह एवं संस्थान के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire