Begin typing your search above and press enter to search.
टेंगराही में शिक्षकों ने पालकों को बैठक में बताया तिमाही परीक्षा परिणाम

बागबाहरा: वनांचल ग्राम टेंगराही के प्राथमिक शाला में मेगा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित हुई।बैठक में मुख्य अतिथि गायत्री चक्रधारी सरपंच ग्राम पंचायत भोथा रही एवम अध्यक्षता रामबाई तुलाराम ठाकुर जनपद सदस्य जनपद पंचायत बागबाहरा ने की। विशेष अतिथि के रूप में संकुल केन्द्र कसेकेरा प्रभारी पवन कुमार चक्रधारी एवम संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के प्रधानपाठक खेमू प्रसाद दीवान ने शिक्षा विभाग के द्वारा दिये जायें रहे निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, अभ्यास पुस्तिका,निःशुल्क गणवेश ,मध्याह्न भोजन एवम निःशुल्क सरस्वती सायकिल योजना के बारे में उपस्थिति पालकों को जानकारी दिया। संकुल प्रभारी पवन कुमार चक्रधारी ने अपने उद्बोधन में बच्चों की नियमित उपस्थिति, न्यौता भोज,विद्यालय से 100 मीटर में तम्बाकू युक्त गुटखा या अन्य मादक द्रव्यों की बिक्री करने पर कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रस्तुत किया।
संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया ने महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार संस्था के कुल 42 विद्यार्थियों का शत प्रतिशत जाति प्रमाणपत्र बनाने पर जोर देते हुए कहा कि वर्गानुसार मिसल ,दाखिल खरिज या ग्रामसभा प्रस्ताव के साथ अन्य अभिलेख संकलित कर यथाशीघ्र समस्त विद्यार्थियों के अभिलेखों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करें।उन्होंने कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवम कक्षा आठवी के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया।
सहायक शिक्षक त्रिवेणी कुमार बाघ ने शासकीय प्राथमिक शाला टेंगराही में आयोजित तिमाही परीक्षा 2024 का परिणाम विस्तृत विवरण उपस्थिति पालको के समक्ष प्रस्तुत किया।उन्होंने विद्यार्थी वार परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए अध्ययन प्रगति की समीक्षा की। कार्यक्रम को सरपंच ,जनपद सदस्य एवम शाला प्रबंधन समिति प्राथमिक शाला टेंगराही के अध्यक्ष देवचंद ठाकुर ने भी संबोधित किया।
बैठक में दशोदा ठाकुर,कुमारी बाई सिन्हा, संतकुमार मांझी,धनीराम माँझी, जलसिंह ठाकुर,जोहन महानंद,तुकाराम महानंद,झुनकु राम,दुलार मांझी,बलि राम मांझी,कुशतो मांझी,कनक राम मांझी,सुंदर मांझी,दिनेश्वर यादव,घनश्याम ठाकुर,प्रेमीन बाई पांडे,रेखा महानंद, मीना ठाकुर,पुष्पा यादव,अनिता यादव,हमीदा बेगम, उर्मिला मांझी सहित अनेक पालक गण मौजूद रहे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


