Begin typing your search above and press enter to search.
एमपी में तीसरा बच्चा पैदा करने पर दी जाएगी 51 हजार की प्रोत्साहन राशि, इसलिए लिया गया बड़ा फ़ैसला
राजस्थान के किशनगढ़ में अखिल भारतीय महेश्वरी समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया था

भोपाल। सरकार एक तरफ हम 2 हमारे 2 का नारा दे रही है, जिससे देश की बढ़ती आबादी को काबू किया जा सके, लेकिन इधर मध्य प्रदेश में एक समाज ऐसा है जो 3 बच्चे पैदा करने वालों को इनाम देने जा रही है। इसके निर्णय बकायदा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक बैठक में लिया गया है। इसके तहत 2 के बाद तीसरा बच्चा पैदा करने पर समाज की तरफ से 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
घटती आबादी के कारण लिया फैसला
राजस्थान के किशनगढ़ में अखिल भारतीय महेश्वरी समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें महेश्वरी समाज की घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान महेश्वरी समाज ने एक सर्वे रिपोर्ट भी प्रस्तुत की, जिसमें बताया गया कि देश में महेश्वरी समाज के लोगों की संख्या तेजी से घट रही है। इसमें कहा गया कि आज से 20 साल पहले महेश्वरी समाज के लोगों की संख्या 12 लाख से अधिक थी, जो अब 8 लाख ही बची है। जिसके बाद मध्य प्रदेश महेश्वरी समाज ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
नगद नहीं, एफडी के रूप में मिलेगी राशि
पैसों के बारे में बताया गया कि महेश्वरी समाज तीसरा बच्चा पैदा करने पर नकद राशि नहीं देगी, बल्कि तीसरे बच्चे के नाम पर 51 हजार रुपये की एफडी कराई जाएगी, जिसे तय समय सीमा के बाद ही कैश कराया जा सकेगा। समाज के वरिष्ठ लोगों का कहना है कि पहले महेश्वरी समाज में लोगों के 3 से 4 बच्चे होते थे, लेकिन अब परिवारों में सिंगल चाइल्ड या 2 बच्चों का चलन बढ़ गया है। वहीं, समाज के लोगों की संख्या कम होने का अन्य कारण आधुनिक जीवनशैली और पति-पत्नी दोनों का कामकाजी होना भी बताया गया।
तीसरा बच्चा पैदा करने वालों को मिलेगा विशेष सम्मानः
भोपाल में महेश्वरी समाज के महिला विंग की ते सचिव रितु महेश्वरी ने बताया कि किशनगढ़ में आयोजित सम्मेलन में तीसरा बच्चा पैदा होने पर 51 हजार रुपये देने की घोषण की गई है। इसके साथ ही समाज में माता पिता को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा। इसके साथ ही समाज के कार्यक्रमों में उनको विशिष्ठ अतिथि के तौर पर आमंत्रित करेंगे। कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन समेत अन्य कार्यों में भी उन्हें आगे रखा जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


