Breaking News
:

ड्रग्स मामले में यूथ कांग्रेस ने सड़क पर लगाएं नशे के खिलाफ नारे, मोहन सरकार पर साधा निशाना

MP News

मप्र की भाजपा सरकार और पुलिस क्या कर रही है।

MP News : भोपाल। भोपाल के 1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स मामले में यूथ कांग्रेस ने राजधानी में नशे के खिलाफ संकेतिक प्रदर्शन किया। हाथो में पोस्टर लेकर युथ कांग्रेस ने नशा नहीं नौकरी चाहिए के नारे लगा रहे थे। बता दे की राजधानी भोपाल के एक फैक्ट्री में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने 1814 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स पकड़ी थी।इसके बाद कई जगहों पर ड्रग्स को पकड़ा गया इसी का विरोध स्वरूप कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।


MP News : दरअसल एक आरोपी की तस्वीरें डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ सामने आने के बाद कांग्रेस नेता लगातार देवड़ा पर हमलावर हो रहे हैं। और सरकार से उनका इस्तीफा मांग रहे हैं।युवा कांग्रेस ग्रामीण के जनरल सेकटरी प्रिंस सिंह ने  कहा कि भोपाल में इतनी बड़ी ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित हो रही थी और शासन-प्रशासन को खबर तक नहीं थी। गुजरात की पुलिस आकर कार्रवाई करती है।

MP News : मप्र की भाजपा सरकार और पुलिस क्या कर रही है। ये स्पष्ट रूप से उजागर हो रहा है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के चहेते कार्यकर्ता इस बिजनेस में लिप्त हैं। उनके संरक्षण में ये पूरा व्यापार मप्र में फल-फूल रहा था

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us