Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लौटी ​हरियाली, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Share Market: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लौटी ​हरियाली, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
X

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार 13 जुलाई को दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 700 अंकों से ज्यादा गिरावट आई थी। लेकिन बाद में शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी में भी तेजी आने से क्लोसिंग बेल में बाजार हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा।

30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.06 प्रतिशत या फिर 47.01 अंक की तेजी के साथ 77616.40 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी आज सोमवार को 0.02 प्रतिशत या फिर 4.10 अंक की उछाल के साथ 24211 अंक पर बंद हुआ था। बता दें, आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1-1 प्रतिशत तक लुढ़क गए थे।

सेंसेक्स में आज 30 में से 13 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। टीसीएस और एचसीएल के शेयर 5-5 प्रतिशत से अधिक की उछाल हासिल करने में सफल रहे हैं। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दूसरी तरफ टाटा स्टील और इटनरल, इंडिगो के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आईटीसी, एचडीएफसी बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire