Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IMD Weather Update: अप्रैल महीने से भयंकर गर्मी के लिए रहे तैयार, मौसम विभाग ने दिया अपडेट, इनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल, जानें मौसम का हाल

IMD Weather Update: भारत में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और मध्य एवं पूर्वी भारत के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है। मौसम पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभा

IMD Weather Update: अप्रैल महीने से भयंकर गर्मी के लिए रहे तैयार, मौसम विभाग ने दिया अपडेट, इनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल, जानें मौसम का हाल
X

नई दिल्ली। IMD Weather Update: भारत में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और मध्य एवं पूर्वी भारत के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है। मौसम पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Update) ने सोमवार (31 मार्च, 2025) जारी किया है।

IMD Weather Update: आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इन दोनों क्षेत्रों में तापमान के सामान्य रहने की संभावना है।

IMD Weather Update: महापात्रा ने कहा, अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से दो से चार दिन अधिक लू चलने की संभावना है। आमतौर पर भारत में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है।

IMD Weather Update: इन राज्यों में चलेगी लू

जिन राज्यों में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से शामिल हैं।

IMD Weather Update: हालांकि, सुदूर दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है। महापात्रा ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, सिवाय उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों के, जहां तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire