Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
IMD Weather Update: सेन्यार के बाद अब दित्वा तूफान की तबाही, श्रीलंका में बाढ़-लैंडस्लाइड में 47 की मौत, 21 लोग लापता, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- Pradeep Sharma
- 28 Nov, 2025
IMD Weather Update: नई दिल्ली/कोलंबो। बंगाल की खाड़ी में सेन्यार साइक्लोन के बाद एक और चक्रवात ‘दित्वा’ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के तट के पास तेजी से मजबूत हो रहा है और अगले कुछ घंटों में एक साइक्लोन
IMD Weather Update: नई दिल्ली/कोलंबो। बंगाल की खाड़ी में सेन्यार साइक्लोन के बाद एक और चक्रवात ‘दित्वा’ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के तट के पास तेजी से मजबूत हो रहा है और अगले कुछ घंटों में एक साइक्लोन में बदल सकता है। इससे 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।
IMD Weather Update: चक्रवात ‘दित्वा’ के असर से भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के कई हिस्सों में भारी बाढ़ और जानलेवा भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है। इस बड़ी तबाही के चलते अब तक दर्जनों लोगों की जानें जा चुकी हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। पूरे देश में इस वक्त चिंता का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘दित्वा’ ने कल सुबह पूर्वी तट पर दस्तक दी, जिसके बाद से ही श्रीलंका के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण स्थिति बेहद खराब हो गई है।
IMD Weather Update: ताजा जानकारी के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन की इन दुखद घटनाओं में अब तक 47 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, प्रशासन ने यह भी बताया है कि 21 लोग अभी तक लापता हैं, जिनकी खोजबीन के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।मंत्रालय ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वे श्रीलंका आने की अपनी योजना टाल दें।
IMD Weather Update: तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवात ‘दित्वा’ सिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है और अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल की ओर बढ़ेगा। नए तूफानी सिस्टम के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान इन चार राज्यों में मछुआरों के मछली पकड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। डीप डिप्रेशन के असर से 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Assembly Budget Session: धान खरीदी पर मंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष का बर्हिगमन, भूपेश ने पूछा- कितने किसानों के धान का समर्पण कराया गया
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां
- 3. IndiGo को बड़ा झटका, CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, जानें इस्तीफे की असली वजह
- 4. Friday horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

