Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अवैध हथियार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, नकली नोटों के साथ 2 पिस्टल, जिंदा राउंड जब्त...

पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।

अवैध हथियार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, नकली नोटों के साथ 2 पिस्टल, जिंदा राउंड जब्त...
X

MP Crime : बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। महाकाली ढाबा के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर महाराष्ट्र के जलगांव निवासी इन तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 2 हस्तनिर्मित पिस्टल, 2 जिंदा राउंड, 2 असली 500 रुपये के नोट, 998 नकली 500 रुपये जैसे दिखने वाले भारतीय चिल्ड्रन बैंक नोट और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिनकी कुल कीमत 90,000 रुपये आंकी गई है।

MP Crime : पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर शाहपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि तस्कर नकली नोटों का इस्तेमाल कर हथियार और गोला-बारूद खरीदने की फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये तस्कर अवैध हथियारों की तस्करी के लिए नकली नोटों का उपयोग कर रहे थे।

MP Crime : जब्त सामग्री में नकली नोटों का बड़ा जखीरा शामिल है, जो अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी और अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire