Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IIT मद्रास के छात्र को मिला 4.3 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज,प्लेसमेंट सीजन में नया रिकॉर्ड

IIT Madras: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के एक छात्र को इस बार 4.3 करोड़ रुपए का सालाना

IIT मद्रास के छात्र को मिला 4.3 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज,प्लेसमेंट सीजन में नया रिकॉर्ड
X

चेन्नई। IIT Madras: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के एक छात्र को इस बार 4.3 करोड़ रुपए का सालाना सैलरी पैकेज मिला है। यह शानदार ऑफर वॉल स्ट्रीट ट्रेडिंग फर्म Jane Street द्वारा दिया गया है, जिसने IIT के प्लेसमेंट सीजन 2025 में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस ऑफर ने IIT के छात्रों के लिए बेहतर रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया है।

IIT के प्लेसमेंट सीजन में बड़े ऑफर इस बार IIT के प्लेसमेंट सीजन में पहले ही दिन बड़े पैकेज की बारिश देखने को मिली है। हालांकि, ये बड़े ऑफर पूरे प्लेसमेंट सीजन की सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं होते, फिर भी इन पैकेजों से यह साफ जाहिर हो रहा है कि इस साल के प्लेसमेंट पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा सकारात्मक हैं।

IIT मद्रास के एक छात्र कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में पढ़ाई कर रहा है। उसे Jane Street द्वारा 4.3 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज दिया गया। यह छात्र अब हॉन्गकॉन्ग में क्वॉन्टिटेटिव ट्रेडर के रूप में काम करेगा।

IIT खड़गपुर में भी शानदार प्लेसमेंट IIT खड़गपुर में भी इस साल के प्लेसमेंट सीजन पहले दो दिनों में ही वहां के छात्रों को 800 से अधिक जॉब ऑफर मिल चुके हैं। 13 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स भी दिए गए हैं। इनमें से 11 छात्रों को 1 करोड़ रुपए से अधिक का पैकेज मिला है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire