Breaking News
:

IFS officer Arun Prasad: छत्तीसगढ़ के IFS अधिकारी अरुण प्रसाद का इस्तीफा, भारत सरकार ने दी मंजूरी…

125 kg dynamite seized in Dehradun, police with recovered explosives, Dehradun terror alert

IFS officer Arun Prasad: रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के 2006 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण प्रसाद पी का इस्तीफा भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया है। पिछले महीने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अरुण प्रसाद ने अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उनके राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव के रूप में कार्यकाल का भी अंत हो गया है।


IFS officer Arun Prasad: अरुण प्रसाद ने इस्तीफा देने के बाद राज्य सरकार को सूचित किया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने उनके इस्तीफे की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी। अब केंद्र सरकार ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है।




IFS officer Arun Prasad: मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले अरुण प्रसाद ने छत्तीसगढ़ में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने दंतेवाड़ा और राजनांदगांव में डीएफओ के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा, वे लंबे समय तक छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) रहे। पिछली सरकार में वे सीएसआईडीसी के साथ-साथ मंडी बोर्ड के एमडी के पद पर भी कार्यरत थे। उनकी सेवाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सराहा गया था।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us