Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IED Destroyed : सीआरपीएफ ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 5 किलोग्राम IED बरामद और नष्ट...

सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और नक्सलियों की घातक योजना विफल हो गई

IED Destroyed : सीआरपीएफ ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 5 किलोग्राम IED बरामद और नष्ट...
X

IED Destroyed : बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम करते हुए 5 किलोग्राम का शक्तिशाली IED (इम्प्रॉवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया। यह IED माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए एक कच्चे मार्ग पर लगाया गया था, जिसे सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अपनी सूझबूझ और सतर्कता से सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। सीआरपीएफ टीम ने किया सफल अभियान सीआरपीएफ की 168 और 229 वाहिनी की संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी।

IED Destroyed : यह अभियान मोकुर से पेद्दागेलुर की ओर जा रहा था, और जैसे ही टीम मोकुर पटेलपारा के पास पहाड़ी के नीचे छोटे नाले के पास पहुंची, उन्होंने डि-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान 5 किलोग्राम का IED बरामद किया। IED को कमांड स्विच सिस्टम से लगाया गया था सीआरपीएफ टीम ने पाया कि IED को माओवादियों द्वारा पगडंडी के किनारे कच्चे मार्ग पर कमांड स्विच सिस्टम से लगाया गया था, ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके। यह IED एक गंभीर खतरा बन सकता था, लेकिन सीआरपीएफ डॉग स्क्वाड और 168 बीडी टीम के द्वारा पूरी सावधानी बरतते हुए इसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।

IED Destroyed : सुरक्षा बलों की सतर्कता से बची कई जानें सीआरपीएफ की इस सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और नक्सलियों की घातक योजना विफल हो गई। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में और अधिक सतर्कता बढ़ा दी है। माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले की यह नई साजिश उस इलाके में नक्सल गतिविधियों को फिर से बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां नक्सलियों की इस प्रकार की साजिशों को समय रहते नष्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire