Breaking News
Create your Account
IED Defuse : 10 किलो का IED डिफ्यूज, सुकमा में फोर्स को एंबुश में फंसाने की साजिश नाकाम...
- Rohit banchhor
- 07 Jan, 2025
बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवान कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं, सर्चिंग के दौरान जो गाइडलाइन है उसका भी पालन कर रहे हैं।
IED Defuse : सुकमा। बस्तर में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों ने 10 किलो का IED बरामद किया। जवानों ने बड़ी सतर्कता के साथ बम को डिफ्यूज कर दिया। नक्सलियों ने सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों को निशाना बनाने के लिए बम को प्लांट किया गया था।
IED Defuse : सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जवान रुटीन सर्चिंग पर निकले थे। सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे। टीम जब सुकमा के कोंटा इलाके में पहुंची तो उनको आईईडी लगे होने का शक हुआ। जिसके बाद जवानों ने बड़ी सतर्कता के साथ गोलापल्ली रोड और बेलपोच्चो के पास डिमाइनिंग का काम शुरु किया। डिमाइनिंग करने के दौरान 10 किलो का घातक बम जमीन में लगा बरामद हुआ।
IED Defuse : जवानों ने तत्काल एक्सपर्ट की मदद से उसे डिफ्यूज कर दिया। कल की घटना के बाद से पूरे बस्तर में फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवान कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं, सर्चिंग के दौरान जो गाइडलाइन है उसका भी पालन कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय को कुचला, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
- 2. MP Crime : प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर पेड़ पर लटकाई लाश
- 3. MP News : 4-5 मई को लगेगा मेगा एडमिशन फेयर 2026, एक छत के नीचे 30 से अधिक यूनिवर्सिटी, 200 से अधिक कोर्स
- 4. Share Market Closed: आज शेयर बाजार बंद, वैश्विक असर से पहले ही टूटा सेंसेक्स-निफ्टी, अगले तीन दिन नहीं होगा कारोबार, जानिए पूरा अपडेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

