Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, नक्सलियों ने ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को बनाया निशाना, दो घायल...

इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है

अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, नक्सलियों ने ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को बनाया निशाना, दो घायल...
X
CG News : नारायणपुर। अबूझमाड़ के मोहांडी क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों पर हमला किया। इस बार नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को निशाना बनाया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत घटना स्थल से एयरलिफ्ट कर लिया गया है, और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस रवाना कर दी गई है।


CG News : घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि सुरक्षा बल की टीम नक्सल ऑपरेशन के दौरान सर्चिंग कर वापस लौट रही थी, उसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ। फिलहाल जवान अभी तक पूरी तरह लौटे नहीं हैं और घटना की विस्तृत जानकारी उनके पहुंचने के बाद ही उपलब्ध हो सकेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire