Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
ICSE Board Result 2025: आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट
- Pradeep Sharma
- 30 Apr, 2025
ICSE Board Result 2025: नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने बुधवार को आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट्स
ICSE Board Result 2025: नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने बुधवार को आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आईसीएसई बोर्ड ने इस बार 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं की है, क्योंकि पिछले साल बोर्ड ने छात्रों के बीच ‘अनहेल्दी कॉम्पिटीशन’ से बचने के लिए टॉपर्स के नामों की घोषणा बंद करने का फैसला किया था।
कैसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
2.आईसीएसई रिजल्ट 2025 या आईएससी रिजल्ट 2025 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
3.उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
4.अब छात्र अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5.रिजल्ट पेज को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।
डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट
1.सबसे पहले डिजिलॉकर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं. फिर CISCE सेक्शन खोजें।
2.उसके बाद ‘कक्षा 10वीं के परिणाम प्राप्त करें’ बटन पर क्लिक करें।
3.अब नए पेज पर अपना इंडेक्स नंबर, विशिष्ट आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
4.उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
दो विषयों के लिए दे सकते हैं सुधार परीक्षा
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के मुताबिक, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वो अधिकतम दो विषयों के लिए सुधार परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा से संबंधित डिटेल्स बाद में सीआईएससीई की वेबसाइट cisce.org पर अपलोड किए जाएंगे।
2024 में कितना था पासिंग प्रतिशत
पिछले साल यानी 2024 में काउंसिल ने 6 मई को आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए थे। 10वीं में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 99.47 फीसदी और 12वीं में पासिंग प्रतिशत 98.19 फीसदी रहा था। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा था।
10वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.65 फीसदी तो लड़कों का पासिंग प्रतिशत 99.31 फीसदी रहा था। वहीं, 12वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.65 फीसदी तो लड़कों का पासिंग प्रतिशत 99.31 फीसदी रहा था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
- 2. UP Accident : कानपुर में आंधी-तूफान का कहर : ऑटो पर गिरा बरगद, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक
- 3. CG Accident : बाइक सवार को बचाने घर में घुसी SDM की कार, अफसर समेत 4 घायल
- 4. KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

